राष्ट्रीय (05/06/2015) 
पर्यटकों को सुरक्षा के साथ साथ पुलिस प्रशासन करेगा मार्गदर्शन

हरियाणा के  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अब पुलिस प्रशासन की तरफ से सही मार्गदर्शन भी किया जाएगा। इस पावन धरा से दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इसी लक्ष्य को जहन में रखते हुए राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को देर सायं कुरूक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सामने प्रदेश की पहले टूरिस्ट  पुलिस हैल्प डेस्क का उदघाटन करने के उपरांत बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में देश के कोने-कोेने से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया करवाने और उनका उचित मार्गदर्शन करने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रदेश का पहला टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क कुरुक्षेत्र में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया और महाभारत की इस रणभूमि को देखने के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों लोग कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर व आस-पास तीर्थस्थलों पर पहुंचते हैं। परंतु सुरक्षा और व्यवस्था के उचित प्रबंध न होने और पर्यटकों को प्रोपर गाईडेंस न मिलने के कारण पर्यटकों की संख्या पर प्रभाव पड़ता है। दुनिया भर के पर्यटकों को मार्गदर्शन करने के लिए ही इस हैल्प डेस्क को स्थापित किया गया है।

पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल कहा कि पुलिस प्रशासन ने पहल करते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने, उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के साथ-साथ पर्यटकों का उचित मार्गदर्शन करने पर ब्रहमसरोवर, शेखचेहली मकबरा, ज्योतिसर टैम्पल पर चार पुलिस हैल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस हैल्प डेस्क को पूर्णतय आधुनिक तकनीकी से तैयार किया गया है। इस हैल्प डेस्क पर कुरुक्षेत्र के नक्शे, महत्वपूर्ण फोन नम्बर और क्योक्स को भी स्थापित किया जाएगा ताकि पर्यटकों का सही मार्गदर्शन हो सके और पर्यटक सामग्री से कुरुक्षेत्र की जानकारी हासिल कर सकें। इस हैल्प डेस्क को ब्रहमसरोवर, शेखचेहली मकबरा, ज्योतिसर टैम्पल, पैनोरमा व श्रीकृष्णा संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी केवल मात्र इन हैल्प डेस्क पर ही लगाई गई है।

          उन्होंने कहा कि पुलिस टूरिस्ट हैल्प डेस्क के माध्यम से धोखाधड़ी, स्नैचर, जेब कतरों, बैग उठाने वालों, छेड़छाड़ करने वालों, ड्रग्ज़ आदि पर नजर रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इन हैल्प डेस्क पर इंक्वायरी, कम्पलेंटस का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा और प्रोफेशनल तरीके से पर्यटकों के साथ व्यवहार किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से पर्यटकों को ये तमाम सुविधाएं निशुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। इन हैल्प डेस्क पर नियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बकायदा ट्रेनिंग दी गई है। भाषा के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी पुलिस कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई गई है।

इस मौके पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, सीएम के ओएसडी राजकुमार भारद्वाज, सीएम के ओएसडी करनाल अमरेंद्र सिंह, करनाल रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी, समाजसेवी ज्ञान चोपड़ा, विवेक ललित, नीरज मित्तल, जीतेंद्र ढींगरा, दीपक चोपड़ा, सुखबीर सैनी, उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, सीईओ केडीबी डा. पूजा भारती सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

किन पुलिस अधिकारियों की होगी नियुक्ति

टूरिस्ट पुलिस विंग का इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को बनाया गया है। इस पुलिस दल में दो एएसआई, 6 हैड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल और 4 लेडिज़ कांस्टेबल भी शामिल होंगी। जरुरत के अनुसार यह संख्या कम और बढ़ाई भी जा सकती है।

व्टसअैप हैल्पलाईन की भी होगी सुविधा

टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क पर जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा, उनको टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क से भी जोड़ा जाएगा ताकि 24 घंटे पुलिस अधिकारी पल-पल की जानकारी एक-दूसरे के साथ सांझा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में किया खिलाडि़यों को सम्मानित

थानेसर विकास रैली के संयोजक एवं विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर हल्का के प्रतिभावान खिलाडि़यों व हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिनमें जसलीन कौर, साईकलिंग खिलाड़ी दिलावर, वालीबाल खिलाड़ी संदीप, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र व शिवानी सैनी, जूडो खिलाड़ी अतर सिंह, साईकलिंग खिलाड़ी मोहित, कर्राटे खिलाड़ी अमन कुमार, शूटिंग में दिया चोपड़ा, हाई कमांडो से आदित्य व जतिन, शिक्षा क्षेत्र में पुष्कल, नम्रता, रिधम अग्रवाल, भानु, कुलदीप सिंगला, हर्ष, अनुराधा रानी, पिंकी व अन्नया बंसल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

किन-किन संगठनों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

थानेसर हल्का की न्यू ग्रेन मार्केट ऐसोसिएशन, हरियाणा राईस मिल ऐसोसिएशन, वैदिक यज्ञ, कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी टीचर ऐसोसिएशन, सब्जी मंडी, आढती ऐसोसिएशन, तीर्थ पुरोहित सभा, गुज्जर समाज, हरिजन समाज, सिख समाज, सैन समाज, भारत विकास परिषद, धीमान, कम्बोज, पंजाबी, रोड, अग्रवाल समाज, जेसीआई क्लब, राजपूत, सैनी, यादव, जांगड़ा व पाल समाज, रोटरी क्लब, एसएस जैन समाज, अम्बेडकर समाज, वाल्मिकी समाज, जाट समाज, खुखरैन सभा, धानक समाज, अर्बन प्रोपर्ट डीलरज, लायंस क्लब, मुल्तान सभा आदि संस्थाओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Copyright @ 2019.