राष्ट्रीय (05/06/2015) 
भ्रष्टाचारियों से सुधरने की अपील, नही सुधरे तो उठेगा डंडा
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लगातार निवेदन किया जा रहा है और अपील की जा रही हैं कि भ्रष्टाचारियों सुधर जाओ, यदि भ्रष्टाचारी नही सुधरे तो मजबूर हो कर डंडा उठाना पडेगा। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में बैस्ट फूडस लिमिटेड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार भ्रष्ट तन्त्र को कतई बर्दास्त नही करेगी। 
    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के सात महीने पूरे होने पर हर विधानसभा क्षेत्र में रैली करके अपने कार्यो का लेखा जोखा दे रही है ताकि लोगों को सरकार की कार्यशैली और मंशा के बारे में लोगों को बताया जा सके। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नही है जो हम कहेंगे वो करके भी दिखाएगें। उन्होंने कहा 1992,2002 तथा 2006 की फाइलें अभी तक पैंडिग़ पडी हैं। हमारी सरकार ऐसा कोई काम नही करेगी जो पैंडिंग पड़ा रहे। 
इस अवसर पर आल इडिंया राईस एक्सपोटरस एसोसिएशन व बेस्ट फू डस लि0 के चैयरमेन और कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र पाल जिंदल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें करनाल विकास निधि के नाम से 21 लाख रुपये का चैक भेंट किया। 
इस अवसर पर राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, सांसद करनाल अश्वनी चोपडा की धर्मपत्नि किरण चोपडा, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, असध्ंा के विधायक बख्शीश सिंह, नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 गणेशी लाल, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री आई.डी. स्वामी, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, उपायुक्त डा.जे.गणेशन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, इन्द्री के एसडीएम अश्वनी शर्मा,एमडी दिनेश गुप्ता, सुशील जैन, हरित गोपाल, ऋषिराज शर्मा, रोहित, लाला साधुराम, नरेश, राजपाल, विजय सेतिया, तरूण बत्तरा, विनोद गोयल, लाला खुशी राम, रेनू कौर सैनी, विजय पटहेडा, सतीश गोयल, कृष्ण सिगला सहित प्रदेश भर से आए राईज एक्सपोर्टर उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन्द्री के गांव कलरी जागीर में प्रदेश किसान सैल के संगठन मंत्री सुरेन्द्र काम्बोज के घर जाकर उनकी 82 वर्षीय माता स्वर्गीय श्रीमति चमेली देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतिप्त परिवार को सांत्वना दी। श्रीमति चमेली देवी अपने पीछे सम्पन्न परिवार छोडकर गई है। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़चढकर योगदान दिया है। उनके अच्छे संस्कारों की बदौैलत ही सुरेन्द्र काम्बोज समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है। 
Copyright @ 2019.