राष्ट्रीय (04/06/2015) 
सर्दियों में देंगे एक रूपए प्रति किलो की दर से मक्का व बाजरा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि आगामी सर्दी के मौसम के समय से गरीब लोगों को एक रूपये प्रति किलो की दर से मक्का व बाजरा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली नई औद्योगिक नीति में पश्चिम हरियाणा में एक वस्त्र हब विकसित किया जाएगा और यहां तैयार कपडों का आयाता व निर्यात होगा। इसके अलावा बडे पैमाने पर 50 हजार से अधिक सरकारी भर्तिया भी की जाएगी और मैरिट के अनुरूप नौकरी देकर हम युवाओं को सम्मान दे सकेगें। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सभी 21 जिलों में मैडिकल कालेज खोले जाएगें ताकि हर वर्ष दो हजार से अधिक डाक्टर उपलब्ध हो सके और डाक्टरों के आभाव में कोई अस्पताल, प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ना रहे।
मुख्यमंत्री आज करनाल जिला के इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा अनाज मंडी इन्द्री में आयोजित एक विशाल इन्द्री विकास रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के इतिहास में 2014 का वर्ष एक यादगार वर्ष के रूप में रहा, क्योंकि केंद्र व हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत से  भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनी और देश व प्रदेश के लोगों को इन सरकारों से काफी आशाएं व अपेक्षाएं है और उन्हें पूरा करना हमारा दायित्व व धर्म है। इसी के अनुरूप लोगों की आवश्यक जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ उनके शिक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान के लिए आने वाले 5 वर्षों के लिए योजनाएं क्रियांवित की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि यह बडे दुख की बात है कि हरियाणा बनने के 1966 के बाद जितने भी मुख्यमंत्री रहे है उन्होंने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कभी भी 90 की 90 विधानसभाओं का दौरा नही किया। परन्तु उन्होंने इस मिथ्य को तोडते हुए 26 अक्तुबर 2014 से दो महीनों के अन्दर-अन्दर सभी 21 के 21 जिलों का दौरा कर अधिकारियों से रूबरू हुए और उसके बाद सभी 90 विधानसभाओं में जनसभाएं करने का कार्यक्रम एक वर्ष के अन्दर-अन्दर पूरा करने का कार्यक्रम बनाया है और अब तक इस कडी में 35 विधानसभा क्षेत्रों को दौरा कर चुके है। 
इसी प्रकार युवाओं को शैक्षिणक योग्यता के साथ-साथ उनके हुनर के अनुरूप दक्ष किया जा सके इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल विकास कार्यक्रम क्रियांवित किया है।  उन्होंने कहा कि नियमित कालोनियों में लोगों को सस्ती आवास नीति के तहत प्लाट उपलब्ध करवाए जाएगें। पिछली सरकार के समय 100-100 गज के प्लाट देने की झूठे वायदे से लाखों लोगों को अब भी प्लाट उपलब्ध नही हुए है, जहां-जहां सरकारी जमीन है वहां पर आवश्यकता अनुसार प्लाट दिए जाएगें और जहां पर नही है, वहां पर जमीन अधिग्रहण कर इसकी व्यवस्था की जाएगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में बीमा व पेंशन की तीन नई योजनाएं लागू करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के प्रति संदेवनशील दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 1200 रुपये किया गया है तथा अगले साल इसे 1400 रुपये किया जाएगा तथा 2019 तक 2000 रुपये किया जाएगा। 
पिछली सरकार के नेताओं द्वारा उनकों अनुभव हीन बताए जाने पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री से पूछना चाहूगा कि सत्ता का अनुभव क्या है? क्या व्यक्तिगत सुख व परिवार का कल्याण ही सत्ता सुख है तो वे इसे दूर रहे। जनता की सेवा में तो वे वर्ष 1978 से है। मेरी जैसी सेवा भावना तो पिछले मुख्यमंत्री सात जन्म भी कल्पना नही कर सकते । उन्होंने लोगों से कहा कि कर्म हमारी पूजा है और इसे सिद्ध करना सब हरियाणा वासियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कर्म के सिद्धांत पर चलने के लिए थोडा कटोर निर्णय अवश्य लिया गया है क्योंकि उनकी आधार कार्ड से उपस्थिति लिंक की गई है। ठीक से काम करना सरकारी कर्मचारियों का कर्तव्य है। 
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी 1993 से 2014 तक  हरियाणा को भिखारी रहित प्रदेश होने का झूठे आंकडे पेश कर मुर्ख बनाते रहे परन्तु ऐसे आंकडे देने वाले अधिकारियों के लिए शर्म की बात है। 
मुख्यमंत्री इन्द्री विधानसभा क्षेत्र की नासा में चयनित होने वाली कुमारी स्मृति गौतम को पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस वर्ष नासा में देश की दो लड़कियों का चयन हुआ है। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सम्मानसूचक पगडी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को विधायक बख्शीश सिंह विर्क, भगवान दास कबीरपंथी, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री व भाजपा अनुशासन समिति के संयोजक प्रो. गणेशी लाल, भाजपा उपाध्यक्ष उमा शर्मा ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों को मौके पर ही मंजूर किया।
Copyright @ 2019.