राष्ट्रीय (04/06/2015) 
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- महापौर
उत्तरी दिल्ली के महापौर रविन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों से संबंधित मामले में  केन्द्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो की जांच में निगम की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पूरे व्यवस्था को खोखला कर देता है इसलिए कार्य व्यवस्था को सुधारने के लिए इस तरह की कार्यवाही में सहयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबद्व होकर इसे दूर करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है, और इसे दूर करने के लिए किए गए किसी भी कार्य में सहयोग का आश्वासन देता है।
Copyright @ 2019.