राष्ट्रीय (04/06/2015) 
हरियाणा में कृषि विभाग के दावे खोखले
रोक के बावजूद साठी धान की धड्ड्ले से हो रही रोपाई। 
हरियाणा में कृषि विभाग द्वारा 15 जून से पहले धान की रोपाई पर लगाई गयी रोक का यमुनानगर में किसानो पर कोई असर होता नजर नही आ रहा है।  क्षेत्र में कुछ किसानो द्वारा धड्ड्ले से साठी धान की रोपाई की जा रही है। हालाकिं कृषि विभाग के अधिकारी क्षेत्र में साठी धान की रोपाई न किये जाने के दावे कर रहे हो लेकिन इन तस्वीरों को देख आप विभाग द्वारा किये जा रहे दावों की सच्चाई से रूबरू हो जाएगे। 
साठी धान की रोपाई करते इन प्रवासी मजदूरो की ये विडिओ यमुनानगर के रादौर क्षेत्र की है। जहाँ पर कृषि विभाग द्वारा साठी धान की रोपाई पर लगाई गयी रोक का सरेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल हरियाणा में पानी के लगातार गिर रहे जलस्तर के चलते ही सरकार ने 15 जून से पहले धान की रोपाई पर रोक लगा रखी है। क्योकिं धान की फसल में पानी का दोहन ज्यादा होता है। लेकिन कृषि विभाग के लाख प्रयास के बावजूद कुछ किसान आज भी धड्ड्ले से साठी धान की रोपाई करने से बाज नही आ रहे है। 
जब इस बारे हमारी टीम ने रादौर स्थित खंड कृषि अधिकारी से बात की तो पहले तो अधिकारी महोदय ये मानने के लिए ही तैयार नही हुए की क्षेत्र में साठी धान की रोपाई की जा रही है , लेकिन जब हमने उन्हें साठी धान लगाए जाने की वीडियो फुटेज दिखाई तो महोदय के होश फाख्ता हो गए। और फिर देने लगे सफाई की अगर कोई किसान ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्सन लेने के साथ साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। 
लगातार गिरते जलस्तर के बारे में अगर हम अब भी सचेत नही हुए तो आने वाली पीढ़ी के सामने स्वच्छ जल की समस्या खड़ी हो सकती है और किसी ने तो कहा भी है अगर अभी से पानी की बचत नही करोगे तो अगला युद्ध जल युद्ध हो सकता है।
Copyright @ 2019.