राष्ट्रीय (03/06/2015) 
बिजली निगम अभियंता व कर्मचारियों में ठनी
तानाशाही रवैये को लेकर बिजली वितरण निगम रेवाड़ी के अभियंता और कर्मचारियों के बीच जोरदार ठन गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि अभियंता फर्जी बिल बनवाकर निगम को लाखो का चूना लगा चुके हैं। इतना ही नहीं उनका आरोप यह भी है कि अभियंता अपने अड़ियल रवैये से कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रहा है। वही इस मामले को लेकर आला अधिकारियो से इसकी शिकायत करने के बाद भी अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसे लेकर निगम कर्मचारी हड़ताल पर है और जब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती यह हड़ताल जारी रहेगी। इसी के चलते निगम कर्मचारियों ने अभियंता के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 
वही दूसरी ओर अभियंता ने कर्मचारियों के इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वह किसी भी जाँच के लिए तैयार हैं।
Copyright @ 2019.