राष्ट्रीय (01/06/2015) 
1353 किसानो को मिला 54 लाख 59 हजार 860 रुपए का मुआवजा
कैथल ।  जिला में 61 हजार 559 किसानों को खराब फसलों की एवज में 36 करोड़ 64 लाख 35 हजार 682 रुपए का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। जिला में प्रदेश सरकार द्वारा विशेष गिरदावरी के आंकलन के पश्चात प्रभावित किसानों के लिए 51 करोड़ 45 लाख 57 हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है।अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि गत 30 मई को जिला के 16 गांवों के एक हजार 353 प्रभावित किसानों को 54 लाख 59 हजार 860 रुपए की मुआवजा राशि वितरित की गई। कैथल तहसील के दयौरा गांव के 40 किसानों को 3 लाख 25 हजार रुपए, खुराना गांव के 4 किसानों को 12 हजार रुपए, मानस गांव के 3 किसानों को 8 हजार रुपए, नौच गांव के 6 किसानों को 5 हजार रुपए, दीवाल के एक किसान को 500 रुपए तथा गुहणा के 14 किसानों को 95 हजार रुपए की मुआवजा राशि वितरित की गई। उन्होंने बताया कि कलायत तहसील के कलायत के 113 किसानों को 2 लाख 10 हजार 220 रुपए, बात्ता के 885 किसानों को 37 लाख 21 हजार 940 रुपए, बड़सिकरी कलां के 26 किसानों को एक लाख 5 हजार 300 रुपए तथा रामगढ़ पांडवा के 18 किसानों को 2 लाख 3 हजार 200 रुपए का मुआवजा वितरित किया गया। सीवन उप तहसील के सीवन के 12 किसानों को 45 हजार 700 रुपए, ढांड उपतहसील के पबनावा गांव के 22 किसानों को 2 लाख 50 हजार रुपए, फरल गांव के 18 किसानों को 2 लाख 10 हजार रुपए तथा साकरा गांव के 6 किसानों को 33 हजार का मुआवजा वितरित किया गया। राजौंद उपतहसील के गुलियाणा गांव के 150 किसानों को एक लाख 50 हजार रुपए तथा राजौंद के 35 किसानों को 85 हजार रुपए का मुआवजा वितरित किया गया।  
राजकुमार अग्रवाल 
Copyright @ 2019.