राष्ट्रीय (31/05/2015) 
खिलाड़ियों के सुझावों को करेंगे खेल नीति में शामिल- मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश का जो भी खिलाड़ी खेलों में बढ़ावा देने के लिए सुझाव देना चाहता है तो सरकार द्वारा उसके सुझाव को खेल नीति में शामिल किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री करनाल में हाई टाईम्स सोल्यूशंस संस्था और वुमेन स्पोर्टस फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-32 में आयोजित द गे्रट करनाल रन के पुरस्कार सम्मान समारोह के अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवाशक्ति को उर्जावान ,बलशाली व हष्टपुष्ट बनाने के लिए प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि प्रदेश को स्पोर्टस हब के रूप में स्थापित और विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी गांवों में व्यायाम शालाएं    खोली जाएंगी,इसके लिए संबंधित पंचायत को लगभग दो एकड़ जमीन देनी होगी। हरियाणा राज्य की पृष्ठभूमि खेल प्रेमी की रही है। राज्य के खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। 
        उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ जहां मनुष्य के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है,वहीं समाज को जोडऩे का काम भी करती है। ऐसे कार्यक्रम जिला स्तर पर रविवार व छुटटी के दिन चलते रहने चाहिए ताकि हर उम्र के व्यक्ति अपने आपको मैराथन से जोडक़र ताजगी महसूस कर सके। मैराथन से प्रदेश के युवा सहित सभी संबंधित मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंचकूला में मैराथन का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न स्थानों के  करीब 20 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पिछले सात महीने से हरियाणा के किसी ने किसी हिस्से में खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है।  
        अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा नई खेल नीति की घोषणा 12 जनवरी 2015 में की। इस नई खेल नीति में खेल,व्यायाम और योग को जोड़ा गया है। खेल नीति के अनुसार प्रदेश के सभी गांव में व्यायामशालाएं खोली जाएगी,इसके लिए संबंधित गांव को दो एकड़ जमीन देनी होगी। इन व्यायामशालाओं में सभी महिलाएं,बच्चे अपने-अपने तरीके से खेल और व्यायाम कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए खेल नीति में आर्थिक मदद की भी घोषणा की गई है,जो खिलाड़ी ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करेगा उस खिलाड़ी को पुरस्कार के रूप में 6 करोड़ रूपये,रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक विजेता को पुरस्कार के रूप में 2 करोड़ 50 लाख रूपये हरियाणा सरकार द्वारा दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी अवार्डो में बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों के लिए भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग है। प्रदेश की नई पौध को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए जनवरी 2015 में बनाई गई खेल नीति खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। 
        उल्लेखनीय है कि हाई टाईम्स सोल्यूशंस संस्था और वुमेन स्पोर्टस फाउंडेशन द्वारा मैराथन का आयोजन करवाया गया। हाई टाईम्स सोल्यूशंस के संस्थापक पीयूष सचदेवा ने बताया कि मैराथन में चार प्रकार की दौड़ करवाई गई, जिनमें द ग्रेट करनाल रन 12 किलो मीटर,सीनियर सिटीजन व बच्चों दोनों वर्गो की दौड़ 4.5 कि०मी०-4.5 कि०मी० तथा ड्रीम रन 7 कि०मी० रखी गई थी। पहली दौड़ में देश व विदेश से आए लोगों ने भाग लिया,दूसरी दौड़ में वरिष्ठ नागरिकों ने तथा तीसरी दौड़ में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया तथा चौथी दौड़ ओपन रखी गई जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता था। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी मोहित शर्मा इस मैराथन दौड़ के ब्रांड अम्बेसडर बनाये गए। मैराथन में क्रिकेटर जोगिन्द्र शर्मा,युजविन्द्र चहल, परविन्द्र अवाना,चैस खिलाड़ी ध्यानी देव, बास्केट बॉल खिलाड़ी शिबा मग्गू तथा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय लाल ने भी भाग लिया। 
      सचदेवा ने बताया कि द ग्रेट करनाल रन में आन्ध्रप्रदेश के खिलाड़ी बी०सरिनू ने 30 मिनट 55 सेंकेड में 12 कि०मी० दौड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ,आंध्र प्रदेश के ही बेलिअप्पा ने 30 मिनट 58 सेकेंड में 12 कि०मी० दौड़ कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा कीनिया के किपकोयच ने 31 मिनट 59 सेकेंड में 12 कि०मी० दौड़ कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिक मैराथन दौड़ में हिसार के सतपाल ने 21 मिनट 29 सेकेंड में 4.5 कि०मी०दौड़ पूरी करके प्रथम स्थान, पानीपत के अजीत ने 21 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी करके दूसरा स्थान ,जबकि तीसरा स्थान करनाल के राजपाल ने 22 मिनट 15 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी करके प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मुकेश मैहला ने किया। 
          इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज,असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, मुख्यमंत्री कैम्प आफिस के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, सांसद करनाल अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नि किरण चोपडा, ऋषिपाल शास्त्री, मुकेश शर्मा,सीमा गुप्ता,जितेन्द्र कपूर, संरक्षक नीरज गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद,जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा,जगदेव पाढा,जयपाल शर्मा,हरिसिंह रोड़,दीवान सिंह बस्तली,तेजबीर सिंह,धर्मसिंह,बलजीत सिंह जग्गा,मुकेश अरोड़ा, राजेश डुडेजा,गौरव सचदेवा,हरिश मक्कड़,राजेश एडवोकेट,चंद्रशेखर राणा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया,जबकि जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा०जे.गणेशन,एसपी अभिषेक गर्ग,एडीसी गिरिश अरोड़ा,एसडीएम करनाल राजीव मेहता,एसडीएम इन्द्री अश्विनी मलिक सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मैराथन दौड़ के बाद स्थानीय राज घराना मैरिज पैलेस में जेबीडी समाज कल्याण समिति द्वारा समाज की सुविधा के लिए समाज के लोगों को एम्बुलैंस का लोकार्पण कर अर्पित की। इस मौके पर पंचनंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव,सांसद करनाल अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नि किरण चोपडा असंध विधायक बख्शीश सिंह विर्क,नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता,ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा,प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद,अरूणाय मंदिर पिहोवा से शम्भू नाथ,जेबीडी के प्रधान भारत भूषण कपूर,मदन लाल कपूर,नवीन दत्ता,दीपक धवन, सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.