राष्ट्रीय (31/05/2015) 
मुख्यमंत्री ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां अपने निवास स्थान पर हरियाणा राज्य कम्प्यूटर लैब सहायक संघ के साथ बैठक के उपरान्त आमरण अनशन पर बैठे 30 पदाधिकारियों को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करवाया। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

        बैठक के उपरान्त हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा में 2622 कम्प्यूटर लैब सहायकों, जो पिछले 12 दिनों से अनशन पर थे, ने आज मुख्यमंत्री से जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में संघ के सदस्यों द्वारा रखी गई बातों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया कि आगामी जून माह के दूसरे सप्ताह तक इनका 20 महीने का बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा।

        इस मौके पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल प्योंत ने कहा कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया और उनके 20 महीने के रूके हुए वेतन को जारी करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि राज्यभर के 2622 कम्प्यूटर लैब सहायकों ने आज अपना अनशन समाप्त कर दिया।

Copyright @ 2019.