राष्ट्रीय (31/05/2015) 
बरतन चमकाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से लूट
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के थाना आनंद विहार इलाकें में चांदी व पीतल के बरतन चमकाने के नाम पर घर में घुस कर एक बुुजुर्ग महिला के गले से जबरन चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार सुलोचना जैन (79) पत्नी एसपी जैन अपने परिवार के साथ आनंद विहार में रहती हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह और उनकी पुत्रवधु घर में मौजूद थी। उसी समय दो लोगों ने उनके घर की बैल बजाई, दरवाजा खाला तो दो आदमी खड़े थे उन्होंने बताया कि वह चांदी व पीतल के बर्तन चमकाने व पाउडर बेचने का काम करते हैं। पीडि़ता ने पाउडर खरीदने से मना किया तो उन दानों ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा, पीडि़ता ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया ,पानी पीने के बाद उन दोनों ने महिला के गले से जबरन उसकी सोनेे की चैन व लोकिट छीन लिया, व पैदल ही मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीडि़त महिला ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। व आरोपियों की तलाश कर रही है।
Copyright @ 2019.