राष्ट्रीय (29/05/2015) 
फैक्ट्री में चोरी करने घुसे चोर को लोगों ने धुना
- अधमरी हालत मे पुलिस ने बचाया
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में लोगों का पुलिस से विश्वास उठ गया है। तभी तो लोग यहां खुद चोरों को पकड़ते है और फिर खुद ही उन्हें सजा भी देते हैं। पिछले दो माह में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिससे पिटाई के दौरान यहां एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस यहां व्यवस्था सुधारने पर जोर नहीं दे रही है। ताजा मामला बवाना औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां स्थित एक फैक्ट्री में दो चोर चोरी करने घुसे थे। लेकिन इसस पहले चोरी कर वहां से फरार हो पाते पब्लिक ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पीटाई कर दी। लोगों ने दोनों को इस कदर पीटा की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी राजेश (22) पुत्र बाबूराम और मुन्ना (15) पुत्र कैलाश पौद्दार के रूप में हुई है। जबकि पुलिस को शिकायत दिनेश राय पुत्र रामेश्वर राय ने दी है। शिकायत कर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि सैक्टर-3 सी-148 फैक्ट्री की देखरेख करता है। वीरवार रात वह फैक्ट्री से थोड़ी देर के लिए अपने घर चला गया। उसी दौरान दो लडके फैक्ट्री का ताला तोड़ कर उसमें घुस गए। मैं वापस आया तो गेट अंदर से बंद था। शोर मचाने के बाद वहां लोग आ गए। जिसके बाद चोरी के इरादे से घुसे थे और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और वहां मौजूद भीड़ ने उन दोनों को जमकर पीटा। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अधमरी हालत में पब्लिक से छूडाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
Copyright @ 2019.