राष्ट्रीय (29/05/2015) 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 31 मई को पूंडरी में
कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 31 मई को पूंडरी अनाज मंडी में होने वाली विकास रैली में कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिलेगी तथा इस रैली के बाद पूंडरी क्षेत्र में विकास की लहर चलेगी। यह रैली इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास कार्यों को नई गति देगी। यह बयान आज पूंडरी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सामुहिक रूप से जिला भाजपा प्रधान राजपाल तंवर, विधायक दिनेश कौशिक तथा भाजपा नेता रणधीर गोलन ने एक सवांददाता स मेलन को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार पूंडरी क्षेत्र में आ रहे हैं। रैली के बाद पूंडरी विकास के मामले में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में अग्रणीय क्षेत्र होगा। इन तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी एक टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा सभी पूंडरी क्षेत्र के 54 गांवों में कार्यकर्ताओं की डियूटियां लगाई जा चुकी हैं। जिला प्रधान राजपाल तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी हैं कि उन्होंने इस क्षेत्र के लिए दो विकास परियोजनाओं लोक निर्माण विश्राम गृह और आईटीआई का उद्घाटन करने के साथ-साथ कई नई विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। यह रैली अनुशासित होगी तथा इस क्षेत्र के लिए विकास के मामले में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री विरेंद्र छोत, सतीश शर्मा, सुभाष हजवाना तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.