राष्ट्रीय (21/05/2015) 
डिजिटल इंडिया के निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी की अहम भूमिका: दयानंद वत्स
आदर्ष ग्रामीण समाज के तत्वावधान में आज बरवाला दिल्ली में समाज के उपाध्यक्ष दयानंद वत्स की अध्यक्षता में डिजिटल इंडिया के निर्माण में राजीव गांधी की भूमिका विषयक एक परिचर्चा का आयोजन स्वर्गीय राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर अपने मुख्य संबोधन में दयानंद वत्स ने कहा कि डिजिटल इंडिया के निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी की अहम भूमिका थी। उन्होने आधुनिकतम भारत के निर्माण की जो परिकल्पना की थी उसको मूर्त रुप देने के लिए सर्वप्रथम कम्प्यूटरीकरण की दिषा में ठोस पहल की गई। जिसका परिणाम यह है कि आज भारत डिजिटल इंडिया बनने के पथ पर लगातार अग्रसर है।वत्स ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्षी युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी सोच भारत को वैष्विक स्तर पर नई उंचाईयों तक ले जाने की थी। उनकी कल्पनाषीलता और अथक प्रयासों के कारण ही आज डिजिटल इंडिया मूर्त रुप में सबके सामने उभर कर आया है।वत्स ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से कोई देष कितना उन्नत हो सकता है यह राजीव गांधी ने बहुत पहले समझ लिया था और आज देष में हुई संचार क्रांति में स्वर्गीय राजीव गांधी की अहम भूमिका से कृतज्ञ भारत भली भांति परिचित है। स्वर्गीय राजीव गांधी को  अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वत्स ने कहा कि आज देष आतंकवाद विरोधी दिवस मना रहा है। स्वर्गीय राजीव गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व सचमुच में करिष्माई था। परिचर्चा में प्रदीप श्रीवास्तव, सुभाष  वर्मा, गीतेष घवन,संत्रा वत्स, संजय अग्रवाल, राजेष गुप्ता ने एक स्वर से स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।
Copyright @ 2019.