राष्ट्रीय (21/05/2015) 
मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्यवाही-अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि रोहतक में मरीज के ईलाज में लापरवाही बरतने के दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

   विज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री के ईलाज में लापरवाही बरतने वालों के ही खिलाफ सख्त कार्यवाही करती है बल्कि हमारी सरकार आम आदमी के ईलाज को भी उतनी ही गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आम व्यक्ति के साथ ज्यादती हुई है तो दोषी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी और इस सम्बंध में जांच भी करवाई जा रही है।

    पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा कंडेला से और अशोक तंवर द्वारा अम्बाला से भाजपा के छः महीने के कार्यकाल की पोल खोल यात्राओं के सम्बंध में पूछे जाने पर श्री विज ने कहा कि इन यात्राओं से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। यह तो कांग्रेस की अलग-अलग दिशाओं से आ रही दो सेनाएं हैं जिनकी अब पानीपत में चौथी लड़ाई होगी। देखो कौन विजयी होता है, ये भाजपा को कहां से घरेंगी, पहले ये सेनाएं आपस में ही लड़ मर लें और फिर जो बचेगा, वही हमसे बात करेगा।

Copyright @ 2019.