राष्ट्रीय (21/05/2015) 
मजदुरो ने किया बिल्डर के खिलाफ़ प्रदर्शन
दिल्ली झंडेवाला स्थित बिल्डर अनन्त राज ग्रुप के आफिस पर मजदुरो ने जोरदार प्रदर्शन किया, इन मजदुरो के साथ कुछ औरते भी थी जिनके गोद मे दुधमुहे बच्चे भी थे,
ये लोग भारतीय मजदुर संघ के नेतृत्व मे प्रदर्शन कर रहे थे.अनन्त राज ग्रुप हाय हाय हमारी माँगे पुरी करो आदि-आदि के नारे लगा रहे थे. गौरतलब है दिल्ली का पारा 45 डीग्री से उपर है और इस चिलचिलाती धूप मे ये लोग प्रदर्शन कर रहे है.हमने इस प्रदर्शन का कारण पुछा तो इन लोगों ने बताया की 2014 में अनंत राज ग्रुप की गुडगाँव स्थित साइट पे ये लोग मजदुरी कर रहे थे शुरु मे तो इन लोगों को समय पर पैसा मिलता रहा लेकिन बाद मे इनकी मजदुरी बंद कर दी गई,
लगभग 150 माजदुरो को 6 महीने से मजदुरी नही मिली है, बार बार कम्पनी के आधिकारियो से कहने पर केवल आस्वासन के आलावा कुछ नही मिला अब हमारे पास भूखे मरने की नौबत आ गई है, तो किसी को अपनी बेटी की शादी करनी है. इन लोगो का कहना है अगर हमारी माँगे नही मानी गइ तो हमलोग आत्महत्या कर लेंगे.
जब हमने कंपनी के अधिकारियो से उनका पक्ष जानने के लिये सम्पर्क करने की कोशिश की तो कोइ भी अधिकारी हमसे बात तक करने के लिये तैयार नही हुआ. अब देखना है इन मजदुरो का भविस्य क्या होता है.
Copyright @ 2019.