राष्ट्रीय (20/05/2015) 
महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित
महावीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर दिल्ली के नागरिकों की ओर से भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तरी दिल्ली के महापौर, रविन्द्र गुप्ता एवं सांसद (राज्य सभा), विजय गोयल आज अन्तर्राजीय बस अड्डे के सामने ऐतिहासिक कुद्सिया बाग में स्थापित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
महाराणा प्रताप को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए गुप्ता ने कहा कि वे भारतीय इतिहास की एक गौरवपूर्ण विभूति हैं। वे  वीरता, बलिदान और देश भक्ति की मिसाल है। महाराणा प्रताप उन लोगों में से थे जो संकट को चुनौती मानकर और भी दृढ़ संकल्प हो जाते हैं। उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि वे अपनी जननी के दूध का मान रखेंगे और अन्तिम क्षण तक उन्होंने इस प्रतिज्ञा का पालन किया। इस अवसर पर महापौर ने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो हार कर भी जीतना जानते थे। स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वालों में आज भी महाराणा प्रताप का नाम सबसे ऊपर आता है।
Copyright @ 2019.