राष्ट्रीय (20/05/2015) 
लोगो ने भाजपा में आस्था जताई, भाजपा मोर्चे पर खरी उतरी
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और राज्य में साफ-सुथरी और जनहितकारी सरकारें देने में कामयाबी हासिल की है। यूपीए के आकाश-धरती-पाताल सर्वव्यापी भ्रष्टाचार से यु1त कुशासन से मुक्ति के लिए हरियाणा की जनता ने भाजपा में आस्था जताई थी और भाजपा की दोनों ही सरकारें इस मोर्चे पर खरी उतरी हैं। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने यमुनानगर में यह टिप्पणी की। 
प्रो.चौहान ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी की सरकार विश्व व्यापार संगठन में भारत के किसानों को वर्ष दो हजार सत्रह से न्यूनतम समर्थन मूल्य न देने का लिखित समझौता कर आई थी, उसके उपाध्यक्ष को खुद को किसान हितैषी करार देने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में वर्तमान केंद्र सरकार ने सारी दुनिया के चैधरियों के दबाव को दरकिनार करते हुए यह दमदार फैसला किया था कि भारत के किसान को समर्थन मूल्य हर हाल में दिया जाएगा। 
प्रो. वीरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसल खराब होने का जितना मुआवजा दिया है, वह देश में सर्वाधिक है और मुआवजे का भुगतान भी बहुत तीव्र गति से किया गया है। जो सरकार अपने प्रदेश- देश के किसानों के साथ यूं डट कर खड़ी हैं, उन्हें किसान विरोधी वही लोग कह सकते हैं, जिन्हें खुद नहीं मालूम कि इस देश के किसान का हित वास्तव में  किन बातों में निहित है।
प्रो. चैहान ने बताया कि केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 26 को करनाल में एक भव्य रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सदस्यों को खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि सदस्य सं2या, सांसद सं2या और विधायकों की सं2या के मामले में देश की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी भारतीय जनता पार्टी के सभी नए सदस्यों तक पार्टी के कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के तहत पंहुच कर उन्हें पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से जोडेंगे। 
परवीन मौदगिल
Copyright @ 2019.