राष्ट्रीय (19/05/2015) 
पूर्वी दिल्ली के महापौर ने किया मयूर विहार फेज-1 का दौरा
महापौर, हर्शदीप मल्होत्रा ने शाहदरा, दक्षिणी स्थित वार्ड-211 (त्रिलोकपुरी) क्षेत्र व मयूर विहार फेज-1 पाॅकेट-3 का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय उपायुक्त, अतीक अहमद; उप-निदेषक उद्यान, जयपाल सिंह व क्षेत्रीय निगम पार्शद कमल बेनीवावल व अन्य वरिश्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सामान्य सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी किन्तु पार्कों एवं नालों में गंदगी की समस्या देखने को मिली। क्षेत्र के दो पार्कों में मोटर खराब पड़ी थी जिनमें नई मोटरें लगाने का निर्देश दिया गया। पार्कों में बदहाल सफाई व्यवस्था पर संबंधित अनुभाग अधिकारी को चेतावनी दी गयी और 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के लिए क्षेत्रीय उपायुक्त को निर्देश दिये गये।
मयूर विहार पाॅकेट-3 के पीछे स्थित बड़े नाले के आस-पास अतिक्रमण की समस्या व्याप्त है जिसे महापौर ने तुरन्त हटाने के निर्देष दिये। महापौर ने कहा कि आगामी माॅनसून को ध्यान में रखते हुए नाले के आस-पास से अतिक्रमण को तुरन्त हटाया जाए ताकि इसकी सफाई समय पर हो सके।
Copyright @ 2019.