राष्ट्रीय (18/05/2015) 
हरियाणा के हिसार में पानी की जरुरत को पूरा करने के लिए बनेगा जलघर
हिसार के सैक्टर 14 पार्ट-2 तथा सैक्टर 33 पार्ट -1 के निवासियों की पानी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वहां एक नया जलघर स्थापित किया जाएगा। 
वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने जलघर स्थाजपित करने के लिए राजकीय पशुधन फार्म की लगभग 54 एकड़ भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण को हस्तांतरित करने को सैंद्वांतिक तौर पर अपनी मंजूरी भी दे दी है। दोनो ही सैक्टरों का भू-जल पीने लायक नही है। 
उन्होंने बताया कि सैक्टर 14 पार्ट-2 तथा सैक्टर 33 पार्ट -1 में बनने वाला जलघर सैक्टर 14 पार्ट-1 में पहले से बने जलघर के साथ ही स्थापित किया जाएगा जो नहरी पानी पर आधारित होगा। वित्तमंत्री ने बताया कि राजकीय पशुधन फार्म की यह भूमि बाजार भाव पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण को हस्तांतरित की जाएगी। 
Copyright @ 2019.