राष्ट्रीय (18/05/2015) 
हरियाणा में पशुअों के लिए करनाल और महेन्द्रगढ़ में बनेंगें दो क्षेत्रीय केन्द्र
लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार (एलयूवीएएस) हरियाणा के उचानी, करनाल और महेन्द्रगढ़ में दो क्षेत्रीय केन्द्र स्थापित करेगा ताकि प्रदेश में बीमार और घायल पशुधन को विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जा सके।
हरियाणा के मुख्य सचिव डी एस ढेसी की अध्यक्षता में आज यहां हुई लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रबन्धन बोर्ड की 11वीं बैठक में इन केन्द्रों को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में बताया गया कि ये केन्द्र सर्जिकल, क्लीनिकल गयनेकोलॉजिकल, रोग निदान और विस्तार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ये केन्द्र पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने की सुविधा के लिये पशु प्रजनन और प्रबन्धन प्रणाली भी प्रदान करेंगे। ये केन्द्र ग्रामीण लोगों के लिये स्वरोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे। प्रबन्धन ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिये 92.36 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट भी अनुमोदित किया है।
Copyright @ 2019.