राष्ट्रीय (18/05/2015) 
सड़क हादसे में 5 घायल, एक की हालत गंभीर
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव इलाके में सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिसमें एक किशोर कि हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की रविवार सुबह जीटीबी अस्पताल के पास कई बाइक और स्कूटी आपस में भीड़ गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान रितविक (17), मो. जबर (60) निवासी चित्रा विहार , समर्थ (17) निवासी नंदनगरी, हेमन्त (18)निवासी चंद्रलोक, कैलाश (28) निवासी चित्रा विहार के रूप में हुई है।  जिसमें रितविक कि हालत बिगड़ते देख उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस यह पता लगा रही है। कि इन सभी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। या यह आपस में गाडिय़ों की रेस लगा रहे थे। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Copyright @ 2019.