राष्ट्रीय (18/05/2015) 
रेल की चपेट में आकर युवक की मौत
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में घर से टहलने निकले एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया। मृतक युवक की पहचान दानिश (20) के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि दानिश का मानशिक संतुलन सही नही था वह अक्सर घर से घूमने निकल पड़ता था। पुलिस  के मुताबिक दानिश अपने परिवार के साथ राम नगर,शाहदरा में रहता था। उसके परिवार में पिता नूर मोहम्मद,मां सानिया,3 भाई और 2 बहनें है। रविवार सुबह करीब 8:00 बजे दानिश भोला नाथ नगर रेलवे ट्रेक के पास से टहलने के लिए निकला था। जहां वह रेल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को जीटीबी अस्पताल लेकर गए,जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमारर्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।
Copyright @ 2019.