राष्ट्रीय (17/05/2015) 
विजय नगर में उत्तरी दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय का शिलांयास
दिल्ली प्रदेश, भा.ज.पा. अध्यक्ष, सतीश उपाध्याय व सांसद, लोकसभा, मनोज तिवारी द्वारा विजय नगर ;डबल स्टोरीद्ध में उत्तरी दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय का शिलांयास किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थाई समिति के अध्यक्ष, मोहन प्रसाद भारद्वाज; डी.एस.जी.एम.सी. के अध्यक्ष, मनजीत सिंह; सिविल लाइन क्षेत्र की अध्यक्षा, पूनम भारद्वाज; पूर्व पार्षद, इन्द्रजीत सिंह कैप्टन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निगम पार्षद, रीमा कौर ने की। 
सतीश उपाध्याय ने कहा, निगम अपने कार्य पूरी जि़म्मेदारी के साथ निभा रही है। निगम आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के बच्चों को उचित शिक्षा देने में हमेशा प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा, बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने आवश्यक हैं तथा संस्कार संस्कृति से ही आते हैं। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान व सकारात्मक वातावरण से परिपूर्ण करना देश को सफ़लता की ओर ले जाने में लाभकारी सिद्ध होगा। जब भी विद्यालयों का निर्माण हो तब हम सभी ये सोचेें, देश का मंदिर बन रहा है।
मनोज तिवारी ने कहा, नागरिकों के सहयोग से ही सभी कार्य पूर्ण होते हैं। विद्यालयों की कार्यकुशलता केवल भवन बनाने से नहीं अपितु शिक्षकों व विद्यार्थियों के आपसी सामंजस्य से झलकती है। उन्होंने कहा, विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की बागडोर अभिभावकों व शिक्षकों के हाथों में होती है। शिक्षाप्रद जीवन व्यक्तित्व व चरित्र को संवारकर सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मोहन भारद्वाज ने कहा, निगम नागरिकों को सभी सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करती है। जहां एक ओर सरकारी विद्यालयों में वेतन अच्छे स्तर पर प्राप्त हो रहा है, वहीं बच्चों की शिक्षा भी उच्च स्तर पर ही दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, विषम परिस्थितियों के बावजूद निगम अपने कर्तव्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर है। इस विद्यालय से बच्चों ने पहले भी शिक्षा प्राप्त की, अब इसका पुनर्निर्माण करके बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
रीमा कौर ने बताया, प्राथमिक विद्यालय में 6 कक्षाएं, 1 भंडार कक्ष, 1 कम्प्यूटर कक्ष, 1 पुस्तकालय, 1 विज्ञान कक्ष, 1 स्टाफ़ कक्ष व तीन शौचालय बनाए जाएंगे। यह 876.66 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। यह परियोजना 16 महीने में 153.87 लाख रुपए की लागत से सम्पन्न होगी।
Copyright @ 2019.