राष्ट्रीय (17/05/2015) 
पिछली सरकार द्वारा दिए गए लाइसेंसों की होगी जांच-मुख्यमंत्री हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि गुडगांव के सैक्टर-83 में पिछली सरकार द्वारा दिए गए सभी लाईसैंसों के बारे में काफी लोगों की शिकायतें मिली थी, इसलिए सरकार ने इसकी जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया हैं जो पहली बैठक  से पहले 6 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा। 
मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में बुलाई गई भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुडग़ांव के सैक्टर-83 में 18-19 प्लाटों के लाईसेंस दिए गए थे, जिनमे 5 बड़े ग्रुपों के लाईसेंस शामिल हैं। 
सरस्वती नदी की खुदाई के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी हमारे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की नदी है। उपग्रह से भी इसके बहाव के रास्ते का पता लगा है, इसलिए सरस्वती विकास बोर्ड का गठन किया गया हैं ताकि इस नदी की अवरिल धारा बहे।
बैठक के सम्बन्ध में पूछे गए एक अन्य प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की 6 महीनों की उपलब्धियों की जानकारी भी संगठन बैठक में दी गई हैं और आने वाले समय में महासम्पर्क अभियान चलाकर पार्टी सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण में 32 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए हैं।
Copyright @ 2019.