राष्ट्रीय (15/05/2015) 
5 साल से कम उम्र के बच्चों में होता है रेटिनोव्लास्टोमा का खतरा

नई दिल्ली :- रेटिनोव्लास्टोमा, यानी आँखों का कैंसर ये बीमारी सबसे ज्यादा 5 साल से कम उम्र के बच्चों में पाई जाती है। स्टडी कर रहे डॉक्टरों का मानना है, कि ये बिमारी पहले काफी कम थी, लेकिन कुछ दिनों से इसके मरीजों में काफी ईजाफा हुआ है। एम्स के डॉक्टर इस सप्ताह में रेटिनोव्लास्टोमा का जुगरुकता अभियान चला रहे हैं जिसमें लोगों को ईस बीमारी के बारे में बताया जा रहा है।
एम्स हॉस्पिटल में इस सप्ताह रेटिनोव्लास्टोमा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। काफी संख्या में लोग अपनें बच्चों के लेकर यहाँ भी रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो रेटिनोव्लास्टोमा एक बहुत हीं खतरनाक बीमारी है इससे कैंसर होता है, ये बिमारी 5 साल के कम उम्र के बच्चों में होती है उम्र कम होनें के कारण बच्चों के परिजनों को इसका पता नहीं लगपाता है। जिसके कारण बच्चों की हालत ऐसी हो जाती है।इस वर्कशॉप के दौरान डॉक्टरों नें बताया कि इस बीमारी को पहचानने का बहुत हीं सरल उपाए है। अगर आपके बच्चे के आँखों में सपेद धब्बा दिखता है तो समझिए आपका बच्चा इस बीमारी का शिकार है, या फिर बच्चों की आँखों नें चमक दिखे जैसे बिल्ली या जानवरों की आँखों में दिखता है तो समझिए की आपके बच्चे को रेटिनोव्लास्टोमा की शिकायत है,,, समय से पहले जानकारी से इस बीमारी पर 90 प्रतिशत काबू पाया जा सकता है।  इस बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं,,, डॉक्टर द्वारा दिए गए आंकड़ो के मुताबिक पुरे विश्व का 25 प्रतिशत हिस्सा भारत का है,,, यानी इस बीमारी के लिए जागरुकता की शख्त जरुरत है,,, डॉक्टरों के मुताबिक ये बीमारी पुस्तैनी भी हो सकती है। सही समय पर सही उपचार आपके बच्चे की आँखें लौटा सकती है वर्ना आँखों का ये कैंसर बहुत हीं घातक है।
दिल्ली से राकेश सोनी

Copyright @ 2019.