राष्ट्रीय (13/05/2015) 
नेपाल भूकम्प पीडितो के लिए राहत सामग्री को विजेन्द्र गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी वार्ड संख्या 50, रोहिणी मध्य मण्डल ने सामाजिक संस्था सम्पूर्णा के सहयोग से रोहिणी की सोसाइटियों में लोगों से संपर्क साध कर नेपाल के भंकूप पीडि़तों को राहत सामग्री दान देने के लिये आगे आने का आह्वान किया। लोगों ने दिल खोलकर नेपाली भूकंप पीडि़तों के लिये खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया। उन्होनें करीब एक टन आटा, दाल, चावल, मसाले व दवाईयाॅ इत्यादि सामग्री दान में दी। एकत्रित सामग्री को विजेन्द्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधान सभा ने संपूर्णा संस्थापिका डाॅ शोभा विजेन्द्र व निगम पार्षदा की गौरव मयी उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर नेपाल रवाना किया। इस अवसर पर संपूर्णा अध्यक्षा तरूणा कटारिया, वार्ड संख्या 50 की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्षा चित्रा अग्रवाल एवं महामंत्री निर्मला चहल भी उपस्थित थीं जिनका राहत सामग्री इक्कट्ठा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। लोगों के सहयोग से पता चलता है कि भारत के लोग भी हद्य से नेपाल के दुःख-दर्द में सम्मिलित हैं।
Copyright @ 2019.