राष्ट्रीय (12/05/2015) 
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ली सलामी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में पेशेवर-खुंखार  अपराधियों द्वारा किए जाने वाले संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (हरकोका) लागू किया जाएगा। 
    मुख्यमंत्री आज गुडगांव जिला के रेक्रूट टे्रनिंग सेंटर (आरटीसी) भौंडसी  में रेक्रूट बेसिक कोर्स बैच नंबर 79 व 80 के 994 रेक्रूट सिपाहियों की दीक्षांत परेड समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने दीक्षांत परेड समारोह में प्रस्तुत की गई भव्य परेड की सलामी ली। आज पास आऊट हुए रेक्रुट सिपाहियों में ज्यादातर भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित हैं। 
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रेक्रूटस को सम्मानित भी किया। इनमें परेड कमांडर राकेश कुमार, द्वितीय परेड कमांडर जयवीर के अलावा रेक्रूृट बैच नंबर 79 में आल राऊंड प्रथम रहे गुरदीप, द्वितीय रहे एजाज खान तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रदीप शामिल थे। इसी प्रकार, रेक्रूट बैच नंबर 80 में आल राऊं ड प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे क्रमश: जगदीश, सुरेन्द्र तथा रमेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। इन दोनों बैचों के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और 24 मार्च, 2014 से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण आज सम्पन्न हो गया। इनकी प्रस्तुति से प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री ने सभी रेकू्रट सिपाहियों के लिए एक सप्ताह के अवकाश की घोषणा भी की। 
    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा पुलिस का संचालन पंजाब पुलिस नियम, 1934 के तहत किया जा रहा है। शीघ्र ही हरियाणा पुलिस के लिए अलग हरियाणा पुलिस नियम बनाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाने के उदेश्य से योग को पुलिस प्रशिक्षण में अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने तथा उनके संचालन में पुलिस विभाग पूर्ण सहयेाग दें जिससे पुलिस कर्मचारियों के स्वयं का स्वास्थ्य बर्धन भी होगा। इससे पुलिस तथा जनता के बीच आपसी सहयोग एवं सामंजस्य में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने की नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश को नशामुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में पुलिस सहयोग देगी, ऐसा उनका विश्वास है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों का शोषण रोकने के लिए भी पुलिस जनता की मित्र बनकर काम करें, जिससे की प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया जा सकें। 
    श्री मनोहर लाल ने कहा कि आने वाले रक्षाबंधन तक प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोले जाएंगें, इसके लिए 500 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 5000 पुरूष पुलिस कर्मियों की भर्ती भी होगी। उन्होंने कहा कि अनुसंधान अधिकारियों की कर्मी को पूरा करने के लिए 200 सब-इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगें। इनकी भर्ती होने से अपराधों के अनुसंधान में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती मेें योग्यता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता लाने के लिए ट्रांसपेंरेट रिक्रुटमेंट पोलिसी (टीआरपी) पद्धति अपनाने  का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए आवास की कमी को दूर करने के लिए 550 करोड रुपए की लागत से 3 साल के भीतर 3060 नए मकान बनाए जाएंगें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार आने के बाद पुलिस कर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए तीन नए पुलिस पब्लिक विद्यालय सोनीपत, भिवानी तथा पंचकूला में खोले गए हैं। वर्तमान में राज्य के 11 जिलों में ऐसे विद्यालय चलाए जा रहे हैं जिनमें 9000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी तीन सालों में शेष सभी जिलों में भी इस प्रकार के विद्यालय खोले जाएंगें। 
    उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा 500 मोटरसाइकिलें अतिरिक्त स्वीकृत की गई हैं ताकि पुलिस कर्मी दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंच सकें और पीडित व्यक्तियों को प्रारंभिक सहायता मुहैया करवाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए सडक सुरक्षा फंड बनाया जाएगा। इस योजना के अधीन पुलिस द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों से प्राप्त जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि इस फंड में जमा होगी जिसका प्रयोग लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता पैदा करने, निगरानी कैमरे लगाने, यातायात चिन्ह, फलोरेंसेंट जैकेट, प्रदूषण मास्क आदि पर होगा।
Copyright @ 2019.