राष्ट्रीय (12/05/2015) 
महिला की गोली मरकर हत्या

साउथ वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ थाना इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह वारदात मंगलवार दिन में हुई है। महिला अपने पति से अलग मायके में लगभग 8 साल से रह रही थी। मृतका की पहचान मधु 37 के रूप में हुई है। 

नजफगढ़ के सैनिक मुहल्ला वाली गली का के एक मकान में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है की मधु के 12 और 15 साल के 2 बेटे अमन और आकाश भी हैं। पुलिस को जैसे ही सुचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला की महिला को सर में गोली मारी गयी है। वारदात के समय महिला घर में बेटे आकाश के साथ मौजूद थी। आकाश भी इस हमले में घायल हुआ है। उसे राव तुलाराम में भर्ती कराया गया है। 

आकाश से पूछताछ के बाद पुलिस गोली मारने वाले सक्श की तलाश कर रही है। महिला की बोडी को पोस्टमार्टम के लिए जफरपुर के राव तुलाराम हॉस्पिटल में भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। हत्या की वजह फ़िलहाल साफ़ नही हो पाई है लेकिन पुलिस शुरूआती जाँच में रंजिश का मामला मानकर करवाई कर रही है। 

Copyright @ 2019.