राष्ट्रीय (12/05/2015) 
ट्रैन में गैंगवार,25 घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंगलवार की सुबह एक लोकल ट्रेन में ब्लास्ट की खबर है।इस घटना में  घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का बीआरसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेलवे ने इस ब्लास्ट की जांच के आदेश दे दिये हैं।
गौरतलब है कि सिआलदह-कृष्णानगर लोकल ट्रेन रूट पर आज सुबह लगभग 3.55 बजे दो गुटों के बीच झड़प हुई। झड़प सुबह की सबसे पहली लोकल ट्रेन में टीटागढ़ स्टेशन पर हुई। झड़प के दौरान दोनों गुटों ने ट्रेन में ही एक दूसरे पर देसी बम से हमला किया। इस हमले में 25 रेल यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।। एक स्थानीय ने बताया कि वारदात टीटागढ़ स्टेशन के पास हुई। सिआलदह स्टेशन से चली ये ट्रेन पहली लोकल थी। देखते ही देखते बात गैंगवार तक पहुंच गई और दोनों गुटों ने एक -दूसरे पर देसी बम फेंके।
Copyright @ 2019.