राष्ट्रीय (11/05/2015) 
​​​​अब पुलिस भर्ती में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद: डीजीपी
पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती किए जाएंगे जवान
साइबर क्राईम हल करने के लिए पूरी तरह सक्षम है हरियाणा पुलिस
रेवाड़ी : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल ने कहा कि नई सरकार द्वारा प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों की जो भर्ती की जाएगी वह पूरी तरह से मैरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। अब भर्ती के दौरान रिश्वत और भाई-भतीजावाद का कोई स्थान नहीं होगा। इस भर्ती के बाद हरियाणा पुलिस का चेहरा ही बदल जाएगी, क्योंकि अब भर्ती के दौरान सलेक्टिड जवान ही चयनित हो पाएंगे। वे सोमवार को रेवाड़ी के जिला सचिवालय सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राईम काफी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन उनके अधिकारी व कर्मचारी साइबर क्राईम को हल करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। अब जो भर्ती होगी उसमें जिन जवानों की रूचि साइबर क्राईम की ओर होगी उन्हें दक्ष किया जाएगा। उन्होंने माना कि चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें सुलझाने का लगातार प्रयास कर रही है। बाइक चोरी की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि बाइक निर्माता कंपनी भी इसके लिए जवाबदेह है, क्योंकि उनकी मास्टर चाबी से किसी भी बाइक का लॉक खोला जा सकता है। यही नहीं उन्होंने सभी प्रतिष्ठान मालिकों से अच्छी क्वालिटी के सीसी टीवी कैमरे लगवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लायन आर्डर की स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से तैार है।
Copyright @ 2019.