राष्ट्रीय (10/05/2015) 
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ओएसडी अमरेन्द्र सिंह की बेटी को शगुन के रूप दिए में 500 रूपए
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बेटियां अनमोल है। सृष्टि का संचालन बेटियों के बिना नहीं हो सकता। आज हमारी बेटियां बुलंदियों के क्षितिज को छू कर अपने माता-पिता व समाज के साथ-साथ पूरे देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन कर रही है। यह अभिव्यक्ति उन्होंने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह के घर दूसरी बेटी के जन्म लेने पर खुशी जताते हुए,उनके निवास स्थान पर व्यक्त की।  
मुख्यमंत्री रविवार को करनाल में प्रात: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने ओएसडी की पुत्री को गोद में उठाकर दुलार किया तथा उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने कन्या को 500 रूपये शगुन के रूप में भी दिये। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों का मान रखना बड़ा जरूरी है। सृष्टि का चलन बेटियों से ही संभव है। कन्याएं देवी का रूप होती है,हमें इनकी पूजा करनी चाहिए और इसी भाव से इनका पूरा मान- सम्मान करना चाहिए।
Copyright @ 2019.