राष्ट्रीय (09/05/2015) 
डॉक्टरों की कमी जल्द होगी पूरी-अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही 800 से 900 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी और इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

विज ने कहा कि इससे पहले एनएचएम द्वारा अनुबंध आधार पर कुछ डॉक्टर्स की भर्ती की गई है परंतु उससे प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टरों की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए हमें और नियमित चिकित्सकों की भर्ती करनी होगी और जल्दी भर्ती के लिए इन पदों को हरियाणा लोक सेवा आयोग के प्रिव्यू से बाहर निकाला जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा के एक सिविल सर्जन की प्रशंसा करते हुए बताया कि सिरसा के एक डॉक्टर ने दस लाख रूपए रिश्वत को ठुकरा दिया जो कि एक सराहनीय उदाहरण है। इसके लिए  विभाग संबंधित डॉक्टर को सम्मानित करेगा। ज्ञात रहे कि सिरसा के सिविल सर्जन ने किसी निजी डॉक्टर को कन्या भ्रुण हत्या के मामले में रंगे हाथों पकडा था जिसको छोडने की एवेज में आरोपी डॉक्टर ने सिविल सर्जन को 10 लाख रुपये की ऑफर दी थी।

Copyright @ 2019.