राष्ट्रीय (08/05/2015) 
हुड्डा सरकार के कामो के गड्डे भरने में समय लग रहा है-सुभाष बराला
यमुनानगर के जगधारी में सदस्यता अभियान के महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा की जिन कामो में समय अधिक लग रहा है पूर्व के हुड्डा सरकार के कामो के गड्डे भरने में समय लग रहा है खट्टर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को लागु करने में कोई समय नही लग रहा जहा हुड्डा सरकार के  पेंडिंग पड़े मुवावजे भी मनोहर सरकार दे रही है,
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा की किसानो को मुआवजा देने के नाम भूपिंदर सिंह हुड्डा अपना व् अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिय यात्रा निकाल रहे हैं क्योकि जब भूपिंदर सिंह हुड्डा के कार्यकाल में किसानो पर त्रासदी आई थी तब तो कोई यात्रा नहीं निकाली गई थी तब भी किसानो को मुआवजा देना था जो नही दिया गया किसानो का हुड्डा सरकार द्वारा रोका गया मुआवजा भी भाजपा सरकार दे रही हालाँकि किसानो तक मुआवजा पहुँच भी चुका है भाजपा ने किसानो को खराबी का मुवावजा पहले ही दे  दिया है और 15 तारीख को किसानो तक पूरा मुआवजा पहुँच जायेगा इसी बात से भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनकी पार्टी के पांव के नीचे से ज़मीन निकल गई है और इसी ज़मींन को बचाने के लिए यात्रा जैसी घोषणाएं कर रहे हैं उन्होंने कहा की भाजपा काम में विश्वास रखती है गेस्ट टीचरो की मांगो के ऊपर बोलते हुए कहा की यह हुडा सरकार की नाकामी है बाकि गाड़ी पटरी पर आने पर समय तो लगेगा,
Copyright @ 2019.