राष्ट्रीय (07/05/2015) 
पुलिस बन बुजुर्ग महिला से लुटे गहने
नई दिल्ली।  ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में पुलिसकर्मी बनकर बदमाश 60 साल की महिला से सुरक्षा के नाम पर सोने के कड़े, बालियां व अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सर्वजीत कौर (60) पति के साथ प्रकाश मोहल्ला, ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में रहती है। मंगलवार सुबह वह मार्केट में खरीदारी करने गई थी। सुबह करीब सवा नौ बजे वापस लौटने के दौरान डी-ब्लॉक स्थित एक्सिस बैंक के पास तीन लोगों ने उन्हे रोक लिया। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि इस वक्त इलाके में लूटपाट के मामले बहुत बढ़ गए है। इसलिए सोने के गहने पहनकर न जाएं। बदमाशों ने उन्हे कहा कि आप की सुरक्षा के लिए हम है। आप गहने उतारकर बैग में डाल लें। महिला ने दोनों सोने के कड़े, बालियां और अंगूठी उतारकर उन्हे दे दिया। उन्होंने एक कागज में गहने लपेटकर वापस बैग में रख दिया। इसके बाद तीनों चले गए। महिला ने घर जाकर कागज खोला तो उसमें नकली गहने रखे मिले। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Copyright @ 2019.