राष्ट्रीय (06/05/2015) 
जाट समुदाय के लोगों द्वारा भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का पुतला फूंका
कैथल : तितरम स्थित बस स्टैंड के पास बुधवार को सैंकड़ों की तादाद में जाट समुदाय के लोगों द्वारा भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का पुतला फूंका गया। सुबह करीब 10 बजे जाट समुदाय के लोग नवोदय विद्यालय के पास इक्कठा हुए और उन्होंने भाजपा सांसद राजकुमार से आरक्षण के मामले में जाटों के खिलाफ बोलने से नराज होकर और जाट आरक्षण मामले में दखल देने को लेकर गुस्साएं लोगों ने सैनी का पुतला फूंका। जाट समुदाय के लोगों ने धर्मपाल छौत की अध्यक्षता में सुबह बस स्टैंड पर इक्कठे हुए। धर्मपाल ने बताया कि जब राजकुमार सैनी जाटों के पक्ष में नहीं बोल सकते तो वो उनके खिलाफ बोलने का भी उनको कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज उनको सांसद बनाने में जाट समुदाय बहुत बड़ा हाथ और वे उसी समुदाय के खिलाफ बोल रहे है। जोकि कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजकुमार सैनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद सैनी बार-बार उनके समुदाय के खिलाफ बोल रहे है, जोकि बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धर्मपाल ने कहा कि  भाजपा का यह अकेला एक ऐसा नेता है जो लगातार उनके समुदाय के खिलाफ बोल रहा है। जाट एक ऐसा समुदाय है जिन्होंने देश को आजाद करवाया है। इतना ही नहीं देश की फौज में भी इस समुदाय का विशेष योगदान है। इसी योगदान के तहत भारत सरकार द्वारा जाट रेजिमेंट बनाई गई है। देश की रक्षा करते करते उनके अनेक सैनिक शहीद हुए है। उन्होंने सांसद राजकुमार सैनी को सुझाव देते हुए कहा कि यदि वे अपने विचार अपने पास रखे किसी समुदाय के खिलाफ बोलने का उनको को हक नहीं है, यदि ऐसे दोबारा होता है तो जाट अपने हक की लड़ाई लडऩा जानते है। इस मौके पर सुभाष बडसीकरी, केहर सह, चंदरभान, कली राम, जयपाल तितरम, मालू, बालू, माहला राम देबन, रामकुमार तितरम के साथ सैंकड़ों की तादाद में जाट समुदाय के लोग मौजूद थे।
Copyright @ 2019.