राष्ट्रीय (05/05/2015) 
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के कंझावाला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार वेगन आर कार संतुलन बिगडऩे के कारण से पेड़ से जा टकराई। जिससे कार चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को किसी राहगिर ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जितेन्द्र (35) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी 35/5 कृष्णा विहार, गोविन्द नगर लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। मृतक देर रात अपने घर जाने के लिए निकला था लेकिन कुतुबगढ़ के पास फव्हारा मंदिर के पास उसकी कार पेड़ से टक्करा गई। जिसके उसकी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल जितेन्द्र को बुद्ध विहार स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 व 304/ए के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Copyright @ 2019.