राष्ट्रीय (05/05/2015) 
पुजारी की सड़क हादसे में मौत
-- अपने भाइयों से मिलकर वापस घर लौट रहे थे 
-- अभी तक नही पाई है वाहन की पहचान 

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक अज्ञात वाहन ने चांदनी चौक में स्थित गोरी शंकर मंदिर के पुजारी को कुचल दिया जिस वजह से उनकी मौत हो गई, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक पुजारी की पहचान सजीव (37) के रूप में हुई है वह अपनी पत्नी अनीता (30) दो बेटो और एक बेटी के साथ ई- 20/ए, नार्थ घोंडा में रहते थे वह रविवार रात करीब आठ बजे बुराड़ी में रहने वाले अपने भाई सुनील और सुधीर से मिलने गया था। वहां से देर रात वापिस लौटते समय जब संजीव सोनिया विहार के तीसरे पुस्ता के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गुरु तेग बहदुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने संजीव के पास मिलीं सामग्री के आधार पर घटना की जानकारी संजीव के परिजनों को दी, संजीव के वापस घर लौटने की राह जोहती उसके परिजनों को जब उसकी मौत की जानकारी मिलीं तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
Copyright @ 2019.