राष्ट्रीय (02/05/2015) 
हरियाणा की तरफ से भेजी गई नेपाल में राहत सामग्री
नेपाल में भूकम्प को आये तक़रीबन एक सप्ताह हो गया है, भूकम्प ने नेपाल के लोगो के जीवन को असत व्यस्त कर दिया, इस भूकम्प ने नेपाल के लोगो ने अपनों को तो खोया ही, वहीं खान पान और रहने की जगह भी उजड़ गई ऐसे में भारत के कई राज्यों की तरफ से नेपाल के भूकम्प पीडितो के लिए रहत सामग्री भेजने का काम किया, 
हरियाणा राज्य द्वारा नेपाल भूकंप पीडितों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरे 20 ट्रक नेपाल के लिए पानीपत से रवाना होते हुए, जिसमें 63603 कंबल, 3500 टैंट, 1000 गद्दे, 1000 छत्तरियां,  जरूरी दवाइयां और तरपाल इत्यादि भेजे गए हैं। यह राहत सामग्री पोखरा एयर पोर्ट से वायु सेना के अधिकारियों द्वारा  दूरदराज के क्षेत्रों में लगाए गये राहत शिविरों में वितरण के लिए ले जाई जाएगी।
Copyright @ 2019.