राष्ट्रीय (02/05/2015) 
सुशासन के लिए भाजपा ने तेजी से कार्य किये- मुख्यमंत्री हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के लोगों को सुशासन बनाने की दृष्टि से लागू किये गए कार्यो को हरियाणा की वर्तमान सरकार ने तेजी से बढ़ाने के लिय कार्य किये है। इस प्रकार हरियाणा सरकारी विभागों सहित नागरिक केन्द्रित सेवाओं में ई-प्रशासन को बड़े पैमाने पर लागू कर देश का अग्रणीय राज्य बन गया।
मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला के सचिवालय में सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की आधार लिंक बायोमिट्रीक प्रवेश उपस्थिति प्रणाली ई-स्टैंपिंग, पेंशन धारकों के लिए ई-जीवन प्रमाण पत्र, सहित अन्य ई-सेवाओं का शुभारम्भ करने उपरान्त एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Copyright @ 2019.