राष्ट्रीय (02/05/2015) 
रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचाकी मांग रहे सेवा विस्तार
हरियाणा भवन के पांच कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
नई दिल्ली- हरियाणा भवन में कार्यरत पांच कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। रिटायर होने वालों में धर्मवीर (प्रोटोकॉल) जो कि पर्यटन विभाग के कर्मचारी थे, जो वर्तमान में आर.सी. ऑफिस में कार्य कर रहे थे। आर.पी. वशिष्ठ लोकनिर्माण विभाग में उपमंडल अभियंता, सुमन बाला रिसेप्शनिष्ट, अश्वनी कुमार सहायक न्यायवादी व प्रेम केयर टेकर शामिल हैं। 
उल्लेखनीय है कि धर्मवीर, प्रोटोकॉल, आर.पी. वशिष्ठ, उपमंडल अभियंता व सुमन बाला रिसेप्शनिष्ट दोबारा सेवाविस्तार की प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जगह नये बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार देने के पक्ष में है। अब सरकार इनको सेवानिवृत्त होने के बाद रखेगी या नहीं रखेगी यह तो समय ही बताएगा, लेकिन धर्मवीर, सुमन बाला व आर.पी.वशिष्ठ सेवानिवृत्त होने के बाद भी आज हरियाणा भवन में सेवाविस्तार के लिए जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं।  अगर इनको सेवाविस्तार मिल जाता है तो पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार और भाजपा सरकार में क्या अंतर रह जाएगा। 
Copyright @ 2019.