राष्ट्रीय (02/05/2015) 
भाजपा किसानों के साथ चट्टान की तरह-बीजेपी सांसद रतन लाल
यमुनानगर में अम्बाला लोकसभा के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेतृत्व में चट्टान की तरह से किसानों के साथ है। कटारिया शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजा वितरण समारोह में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि आज से 7500 एकड़ के लिए किसानों को 6 करोड़ 53 लाख 35 हजार रूपये की राशि के चैक वितरण का कार्य शुरू हो गया है।
कटारिया ने कहा कि प्रकृति के उपर किसी का बस नहीं चलता और यह कोई पहली बार नहीं है कि प्राकृतिक मार की वजह से किसानों की फसल खराब हुई हो। इससे पहले भी फसलें खराब हुई हैं। लेकिन भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी प्रदेश ने इतनी जल्दी और इतना ज्यादा मुआवजा किसानों को प्रदान किया हो।  उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि आज से 7500 एकड़ के लिए किसानों को 6 करोड़ 53 लाख 35 हजार रूपये की राशि के चैक वितरण का कार्य शुरू हो गया है। और आज 150 किसानों को चैक प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन चैकों में 61 हजार से लेकर 51 हजार, 20 हजार रूपये के चैक लेने वाले अनेकों किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आज से 1092 करोड़ 20 लाख 33 हजार 500 रूपये की मुआवजा राशि का वितरण शुरू कर दिया है। यह प्रदेश के इतिहास में इतनी बड़ी मुआवजा प्रदान करने की पहली घटना है। 
Copyright @ 2019.