राष्ट्रीय (02/05/2015) 
दो दिन रेल में घुमने से कोई किसानों का हमदर्द नहीं बन सकता-चौ. बीरेंद्र सिंह
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि दो दिन रेल मेें घूमने से कोई व्यक्ति किसानों का हमदर्द नहीं बन सकता। मंत्री ने कहा कि भाजपा ने उनका (चौ. बीरेन्द्र सिंह) पूरा मान सम्मान रखा है और उनका भी प्रयास रहेगा कि पार्टी को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायित्व प्रदान किया जाए। 
चौ. बीरेंद्र सिंह आज रोहतक में रबी फसल-2015 के मुआवजा वितरण कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को मुआवजे के चैक वितरण करने से पूर्व उपस्थित किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। स्मार्ट सिटी के बारे में उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी केे लिए सरकार ने मापदंड निर्धारित किए हैं। 
    उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में 1100 करोड़ रूपए से भी अधिक की राशि का वितरण किया जाएगा। चौ. बीरेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि भाजपा की सरकार से पहले किसी भी राजनीतिक दल की सरकार ने इतनी बड़ी राशि किसानों को मुआवजे के रूप में पहले कभी नही दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गिरदावरी के कार्य में पूरी निगरानी रखी है और यही वजह है कि भाजपा की सरकार में किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों का पूरा मुआवजा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों की सरकारों के दौरान गिरदावरी के कार्य में निगरानी नहीं रखी जाती थी, जिसके कारण प्रभावित किसानों को मात्र 15-15 रूपए के चैक भी मिलते थे। 
    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार किसानों की स्थिति व समस्या को अच्छी तरह जानती है और सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही फसल खराब होने का दायरा 50 प्रतिशत से घटाकर 33 प्रतिशत कर दिया है यानि अब उन सभी किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा राशि मिलेगी जिनकी 33 प्रतिशत फसल खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों के लिए एक कदम और आगे बढक़र कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उन किसानों को भी मुआवजा दिया जा रहा है जिनकी 25 प्रतिशत फसल खराब हुई है। 
    चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की मेहनत की कोई कीमत नहीं होती लेकिन फिर भी सरकार की भावना रहती है कि किसानों को नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा मिलें ताकि किसानों को अगली फसल की काश्तकारी के लिए उधार पैसा न मांगना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि वास्तव में खेती करने वाले किसान को ही नष्ट हुई फसल का मुआवजा मिलें। उन्होंने कहा कि रोहतक जिला में लगभग 107 करोड़ रूपए की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में वितरित की जाएगी। 
    हरियाणा भाजपा के महामंत्री एवं रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि किसानों पर प्रकृति की भारी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को दो हजार करोड़ रूपए की राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग किसानों की बात करते हैं उन्हीं लोगों ने सत्ता में रहते हुए किसानों की आवाज दबाने के लिए उन पर लाठी, गोलियां चलाने का काम किया था। रोहतक मेें पहले चरण में गांव कन्हेली केे 402 किसानों को मुआवजे के चेक दिए जा रहे हैं।
    चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का किसान मर्द है और वह आत्महत्या करने की बजाय उन लोगों का डटकर मुकाबला करता है जो उन्हें तंग करने की कोशिश करते हैं। चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतियों में नए-नए बदलाव करके देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई नीति के तहत पानी की एक-एक बूंद का सुदपयोग करके किसान का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केन्द्रीय बजट में साढे आठ लाख करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश के हर व्यक्ति का बीमा किया है और इस योजना के तहत व्यक्ति को हर माह अपने खाते में एक रूपया जमा करवाना होता है। दुर्घटना की स्थिति में ऐसे व्यक्ति को दो लाख रूपए का मुआवजा मिलता है। इसी प्रकार जिस व्यक्ति के खाते में 350 रूपए है और उसकी साधारण मृत्यु पर परिवार को दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। 
    चौ. बीरेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि केन्द्र सरकार की अटल बीमा योजना केे तहत 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में ढ़ाई हजार रूपए साल में खाते में जमा करवाने वाले पुरूष अथवा महिला को 60 वर्ष की आयु में पांच हजार रूपए प्रति महिना पेंशन देने का प्रावधान किया गया है।
Copyright @ 2019.