राष्ट्रीय (30/04/2015) 
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल इंसानियत और नैतिकता दोनों के खिलाफ

हरियाणा के परिवहन राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा 'सड़क सुरक्षा अधिनियम' के विरोध में की जा रही हड़ताल इंसानियत और नैतिकता दोनों के खिलाफ है, इसलिए इस मामले पर हडताल का कोई औचित्य नही बनता है।

     काम्बोज ने कहा कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षा की आवश्यकता है, उसमें चाहे पैदल, साईकिल, मोटरसाईकिल, कार, जीप, ट्रक या बस में ही चलने वाला यात्री क्यों न हो। अतः सड़क पर चलने वाले हर राहगीर को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसी लिए केन्द्र सरकार द्वारा सड़क पर होनी वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज कर्मचारियों को हडताल वापिस लेनी चाहिए।

Copyright @ 2019.