राष्ट्रीय (30/04/2015) 
सतीश उपाध्याय ने किया शाहदरा के नंद विहार में मिनी स्टेडियम का शिलांयास
दिल्ली प्रदेश भाजपा, अध्यक्ष,सतीश उपाध्याय ने आज शाहदरा (उत्तरी) वार्ड संख्या- 241 के नंद विहार में निगम विद्यालय के मिनी स्टेडियम का शिलांयास किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद, मनोज तिवारी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता, क्षेत्रीय निगम पार्षद, स्वाति गुप्ता ने की। इस अवसर पर सदन के नेता, राम नारायण दूबे; शाहदरा (उत्तरी)वार्ड समिति के अध्यक्ष, संजय कौशिक, पूर्व महापौर, मीनाक्षी तथा वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान, सतीश उपाध्याय ने कहा, निगम विद्यालय के मिनी स्टेडियम के विकास से प्रतिभावान बच्चों को अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उन्हें अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को खेल-कूद व शारीरिक गतिविधियों में बढ़ावा मिलेगा। मिनी स्टेडियम की सुविधा से विद्यार्थियों के भविष्य में बेहतर विकल्प के लिए खेल-कूद का क्षेत्र मददगार साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयत्न कर रही हैं। उन्होंने कहा, स्टेडियम का तकनीकी ढांचा दिल्ली मैट्रो जैसा होना चाहिए तथा उसकी गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
संसद अध्यक्ष, मनोज तिवारी ने कहा, मिनी स्टेडियम की स्थापना से बच्चों की भर्ती में बढ़ोतरी होगी तथा विद्यालय में नए सुअवसर के साथ बच्चों का विकास व उन्नति होगी, जिससे संख्या घटने की बजाए बढ़ेगी।
पूर्वी दिल्ली के महापौर, हर्षदीप मल्होत्रा ने कहा, निगम विद्यार्थियों को 11 साल तक के बच्चों को स्वस्थ अनुकूलित वातावरण देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, निगम गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं लोगों को घर के नज़दीक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
क्षेत्रीय निगम पार्षद, स्वाति गुप्ता ने बताया, मिनी स्टेडियम 11003.90 वर्ग मीटर में बनेगा, जिसकी लागत लगभग 158.46 करोड़ रुपए है। यह 6 महीने में बनकर तैयार होगा। उन्होंने यह भी बताया, इस स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जिससें बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। इसमें बच्चों के दौड़ने का ट्रैक होगा, भिन्न-भिन्न खेलों के कोर्ट तैयार होंगे, जिसमें खो-खो, कबड्डी, टेनिस, थ्रो-बाॅल, बैडमिंटन, शाॅट-पुट, लाॅंग-जंप इत्यादि सम्मिलित हैं।
Copyright @ 2019.