राष्ट्रीय (30/04/2015) 
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल में यूनियन व किरमारा की यूनियन ने किया किनारा
गुरूवार को देश व्यापी हडताल को लेकर यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज की यूनियनों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सर्वकर्मचारी संघ व महासंघ ने जहां हडताल में शामिल होने का निर्णय लिया है वही आल हरियाणा रोडवेज यूनियन व किरमारा की यूनियन ने हडताल से किनारा कर लिया है। हडताल को लेकर यूनियनों के दो धडों में बंट जाने के कारण कर्मचारी असमंजस की स्थिति में है कि हडताल की जाए या ना। व्ही  प्रशासन ने भ्भी कानून अपने हाथ में लेने वालो से सख्ती से निपटने की बात कही हे  
हडताल की सफलता को लेकर आज सर्वकर्मचारी संघ व महासंघ से संबंधित यूनियनों ने रोडवेज कार्याशाला में कर्मचारियों की गेट मीटिंग ली और उन्हें हडताल के उद्देश्यों से अवगत करवाया। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के वरयाम सिंह  ने बताया कि रोड सेफ्टी बिल 2014 जनता व कर्मचारियों के खिलाफ है। सरक ार महकमों में भर्ती न करके रोडवेज का नीजिकरण करने जा रही है। रोडवेज वर्कशाप में पिछले 20 वर्षों से भर्ती नहीं हुई है। आज वर्कशाप में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम रह गई है, जिसकी वजह से गाडिय़ां ठीक करने में वर्कशाप कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग में लगभग सभी श्रेणियों के पद खाली पड़े है। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रीय ट्रेड यूनियने शामिल होकर हड़ताल कर रही है व हरियाणा में रोडवेज की सभी यूनियनें जो केन्द्र ट्रेड यूनियनों से संबंधित है, हड़ताल कर रही है। 

Copyright @ 2019.