राष्ट्रीय (28/04/2015) 
रमन सिंह कारपोरेट घरानों के मुख्यमंत्री है: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री के पास गरीबों के लिये समय नहीं है
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि भू-अधिग्रहण कानून के कारण प्रदेश में उद्योग नहीं लग पायेंगे। रेल कोरिडोर नहीं बन पायेगा। कारपोरेट घरानों के प्रति इसी चिंता के चलते इसीलिये रमन सिंह की सरकार ने किसानों की जमीन के मुआवजे की दर को चार गुना की जगह दोगुना किया है। उद्योगपतियों को सस्ती जमीन दिलाने की चिंता मुख्यमंत्री रमन सिंह को है। किसानों को सही मुआवजा मिले इसकी चिंता मुख्यमंत्री रमन सिंह को नहीं है। रमन सिंह उद्योगपतियों के मुख्यमंत्री है। किसानो के मुख्यमंत्री नहीं है। राशन की लड़ाई, नसबंदी कांड में माताओं की मौत की लड़ाई, किसानों के भू अधिग्रहण की लड़ाई, धान के दाम की लड़ाई, एक-एक दाना धान की खरीदी की लड़ाई लड़ना यदि फिजूल है तो मैं फिजूल की बातें करता हूं। मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा फिजूल की बातों के लिये समय न होने की बात पर पलटवार करते हुये मुख्यमंत्री रमन सिंह जब रायपुर में रहते हैं तो 10 से 12.45 और 5 से 9.45 तक लोगो से मिलते है। 1 से 5 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहता है। 4 घंटो में या तो खाते है, या सोते है। रमन सिंह पूरे देश में अकेले मुख्यमंत्री जो दिन में 4 बजे सोते है। प्रदेश की जनता के दुख दर्द को जानने के लिये, राशन के लिये, किसानों के दुख दर्द को जानने का वक्त मुख्यमंत्री रमन सिंह के पास नहीं है। मुख्यमंत्री के पास गरीबों के लिये समय नहीं है।
Copyright @ 2019.