राष्ट्रीय (27/04/2015) 
हर्षदीप मल्होत्रा बने पूर्वी दिल्ली के महापौर
भारतीय जनता पार्टी के हर्षदीप मल्होत्रा ने सोमवार को कांग्रेस की रेखा रानी को 17 मतों से पराजित कर पूर्वी दिल्ली के महापौर का महत्वपूर्ण पद हासिल किया। महापौर के चुनाव में कुल 64 मत पड़े जिसमें 40 मत हर्षदीप मल्होत्रा को और 17 मत रेखा रानी ने प्राप्त किए। 1 मत अवैध घोषित किया गया। इसी अनुपात से पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर के पद पर आशा सिंह तथा कांग्रेसी के आस मोहम्मद में जीता हुआ मान लिया गया। इसके साथ ही भाजपा के मनोज त्यागी व लता गुप्ता तथा कांग्रेस की ओर से वरयाम कौर स्थायी समिति के सदस्य के रूप मे सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
      संसद सदस्य, महेश गिरी एवं मनोज तिवारी ने भी निगम के सदस्य के रूप में मतदान किया।
      इस अवसर पर हर्षदीप मल्होत्रा ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास किया जायेगां। उन्होंने बताया कि हम दिल्ली सरकार से चैथे वित्त आयोग की सिफारिश को पटल परखने का अनुरोध करते हुए उनकी सिफारशों के अनुरूप अंश देने का अनुरोध करेंगें जिससे उम्मीद है कि वित्तीय स्थिति में सुधार आयेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा हमारा मुख्य क्षेत्र हैं जिसमें हमारा ध्येय होगा कि निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्राओं को कम्प्यूटर द्वारा शिक्षा व कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जायेगी।
Copyright @ 2019.