राष्ट्रीय (27/04/2015) 
एवरेस्ट फतह करने गया अभी तक नही आया
माउंट ऐवरेस्ट फतह करने के लिए गया हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी का युवक राशिद साथियों के साथ नेपाल में लापता हो गया है। युवक से संपर्क न होने  पर परिजनों परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। बीते तीन दिनों से परिवार के लोगों का युवक राशिद से संपर्क न हुआ है।  दिन भर युवक के जगाधरी स्थित घर पर लोगों का आना जाना लगा। चिंतित परिजनों का कहना है कि  जब तक उनकी राशिद से बात नहीं होगी,उन्हें चैन नहीं आएगा। वही उपायुक्त ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया 

 यमुनानगर के जगाधरी के गांधी नगर कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवक राशिद नेपाल के  काठमांडू से ऐवरेस्ट चढ़ाई के लिए गया था। वह दो कैंप कवर चुका था। राशिद
के भाई एवम बहन  ने बताया कि ऐवरेस्ट फतह करने के जनून में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उनका कहना है कि एशिया से राशिद पहला मुस्लिम है जिसने  माउंट ऐवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की है। युवक के भाई  ने बताया कि इससे पहले ऐवरेस्ट की चढ़ाई चढऩे वाले का रिकार्ड 60 दिन का रहा है।  राशिद यह उपलब्धि 55 दिन में पूरी करना चाहता था। राशिद की मां आसिया ने  बताया कि 23 अप्रैल को उनकी बेटे से बात हुई थी। वह बहुत खुश लग रहा था।
इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया है। नेपाल में शनिवार को  आए भूकंप से उनकी चिंता बढ़ गई है। राशिद व उसके साथियों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह 15 साथियों के साथ काठमांडू से ऐवरेस्ट के लिए रवाना हुआ था।  किसी से भी बात नहीं हो पा रही है। बेटे की चिंता खाए जा रही है। इसी  फिक्र में खाना-पीना तक छूट गया है। और  कहा कि जब तक
बेटे से बात नहीं हो जाती तब तक उन्हें चैन नहीं मिलेगा।  लोगों ने राशिद  की सलामती की दुआ की। मां आशिया का कहना है कि उनके बेटे ने कभी भी किसी  का बुरा नहीं सोचा। उन्हें उपर वाले पर पूरा भरोसा है कि लोगों की दुवाओं  से बेटा स्कुशल वापस आएगा।वही उपायुक्त ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है 

Copyright @ 2019.