राष्ट्रीय (25/04/2015) 
भाजपा सरकार हर वर्ग का उत्थान करने के लिए वचन बद्ध : सैनी
गांव बड़ौंदा में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
लाडवा : लाडवा हल्के के विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का उत्थान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग को समान रुप से देख रही है और बिना भेदभाव के अपने कार्य करने में लगी हुई। 
विधायक डा. पवन सैनी गांव बड़ौंदा में एक गली का उद्घाटन करने के बाद गांववासियों की एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के दुख-सुख में साथ खड़ी है। सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना सुनिश्चित करेगी और किसानों की खराब फसल का मुआवजा भी 15 मई तक देना तय करेगी। किसानों को मुआवजे की राशि नुकसान के अनुसार कम या ज्यादा मिल सकती है लेकिन हरियाणा प्रदेश में औसतन 8500 रुपए का मुआवजा प्रति एकड़ दिया जाएगा। भाजपा पहली ऐसी सरकार है जो एक सीजन में किसानों को मुआवजा व अन्य राहतों के रूप में 2 हजार करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी। परमात्मा के आगे किसी का बस नहीं चलता। इस बार बारिश ने किसानों की फसलों का 20 प्रतिशत नुकसान किया है।  सरकार किसानों को मुआवजे के रूप में 1100 करोड़ की राशि मुहैया करवाएगी। वहीं गांव की सरपंच उषा रानी ने बताया कि इस गली को बनाने में सरकार के लगभग साढे 3 लाख रुपए का खर्च आया है। इस अवसर पर बी डी पी ओ कंवरभान नरवाल, गुरदेव मेहरा, राजेंद्र कुमार बड़ौंदा, मेघराज, अरुण सैनी, सुरेंद्र डोगरा सहित अनेक भाजपा नेता व गांववासी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.