राष्ट्रीय (08/04/2015) 
डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयो ने किया वो काम,जो मार्किट कमेटी कई वर्षो में नहीं कर पाई
जो कार्य करोड़ों रुपया बटोरने वाली मार्किट कमेटी कई वर्षो से नही कर पाई, वही कार्य बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के कैथल ब्लाक के अनुयाईयों ने कर दिखाया। गौरतलब है कि कैथल की नई अनाज मंडी व निकटवर्ती राम नगर में गन्दगी का साम्राज्य हो गया था। इस समय गेहूं का सीजन सिर पर है। वैसे तो सरकार के आदेशानुसार गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो चुका है, परन्तु वर्षा के कारण अभी तक गेहूं की कटाई का कार्य शुरू न होने के कारण खरीद एजैन्सियां खरीद का कार्य शुरू नही कर सकी। इस सीजन के लिये मार्किट कमेटी को मंडी के अन्दर सफाई का कार्य करना था, परन्तु कमेटी हाथ पर हाथ धरे बैठी थी। इसकी भनक डेरा सच्चा सौदा के अनुयाईयों को लग गई। इस पर उन्होंने गत दिवस जिला प्रशासन से सफाई की इजाजत मांगी। उपायुक्त द्वारा इसकी अनुमति प्रदान कर दी और इसका खुद आकर मंडी के अन्दर गणैश भी किया। उपायुक्त को देखते हुये कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी आगे आये। परन्तु सभी कुछ समय के बाद चलते बने। इसके बाद डेरे के अनुयाई सफाई अभियान में जुट गये। हजारों की संख्या में आये कैथल ब्लाक के इन अनुयाईयों ने मंडी को लगभग तीन घंटे में चमका दिया। मंडी के आढतियों ने जहा जिला प्रशासन व कमेटी के अधिकारियों को खोसा, वही उपायुक्त व डेरे के इन अनुयाईयों को बधाई भी दी।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.